Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दोषियों का एनकाउंटर कर कानून व्यवस्था कायम करें दोषियों का एनकाउंटर कर कानून व्यवस्था कायम करें

दोषियों का एनकाउंटर कर कानून व्यवस्था कायम करें

loni news लोनी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जमीन कब्जाने और खरीद-फरोख्त में ठगी के मामलों पर लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कड़ा रुख अपनाया है।
विधायक ने ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी को सख़्त पत्र लिखते हुए भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने यहां तक कहा कि दोषियों का एनकाउंटर किया जाए ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।
विधायक ने पुलिस आयुक्त को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजते हुए कहा कि विशेष टीम गठित कर भू-माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ा जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और एजेंटों के माध्यम से भोले-भाले लोगों को दिल्ली-एनसीआर से लेकर लोनी तक जमीन दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है। सबसे ज्यादा शिकार गरीब हिंदू परिवार बनते हैं।
गुर्जर ने कहा कि भू-माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत संदिग्ध है। कई शिकायतें जनता दरबार में सामने आई हैं, जिनमें एसीपी आॅफिस के कुछ कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकतार्ओं की बात को गंभीरता से न लेना इस मिलीभगत की पुष्टि करता है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मांग की है कि दोषियों पर भू-माफिया एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई की जाए, गिरफ्तारी हो और ठगी के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी गरीब या आमजन के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loni news

यहां से शेयर करें