Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
क्रॉसिंग क्रिकेट एकेडमी ने 58 गेंद में ही मैच जीत लिया क्रॉसिंग क्रिकेट एकेडमी ने 58 गेंद में ही मैच जीत लिया

क्रॉसिंग क्रिकेट एकेडमी ने 58 गेंद में ही मैच जीत लिया

Ghaziabad news ट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर खेले जा रहे पहले ट्राइडेंट हॉट वेदर कप का नवां लीग मैच क्रॉसिंग क्रिकेट एकेडमी व एलएसजी क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में क्रॉसिंग क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से आसान जीत मिली। आयोजक शुभम तोमर ने बताया कि एलएसजी क्रिकेट अकैडमी का टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम 26.1 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई।
एलएसजी क्रिकेट एकेडमी के श्रेष्ठ खन्ना ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। कनिष्क ने 15 रन का योगदान दिया। अनिकेत शर्मा ने 4 विकेट व फैज ने 3 विकेट लिए। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रासिंग क्रिकेट एकेडमी ने 9.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। रितिक वत्स ने 49 रन व चैतन्य शर्मा ने 43 रन बनाए। अनिकेत शर्मा को मैन आॅफ द पुरस्कार एडवोकेट शेखर कौशिक ने दिया।

यहां से शेयर करें