Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुरूकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी गुरूकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी

गुरूकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी

Ghaziabad news   गुरूकुल द स्कूल में शुक्रवार को इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने की शपथ ली तथा स्कूल के विधि और परम्परा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।समारोह में निवर्तमान काउंसिल ने भव्यांश शर्मा और प्रियम्वदा त्यागी को हेड बॉय व हेड गर्ल के रूप में कमान सौंपी। नवनिर्वाचित स्पोर्ट्स प्रिफेक्ट, डीसिप्लिन प्रिफेक्ट, कल्चरल प्रिफेक्टए आदि को भी बैज से सम्मानित किया गया। परिषद से मुक्त होने वाले पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
मुख्य अतिथि कर्नल उमेश मारवाह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
निदेशक प्रशासन शिखा वत्स, निदेशक वित्त दिवाकर तिवारी, पूर्व निदेशक अकादमिक प्रभा वर्मा, प्रिंसिपल गौरव बेदी व मुख्य अध्यापिका एरा बत्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी क्षमताओं का प्रयोग करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारी विद्यालय के सम्मान को सुरक्षित रखेंगे और निष्पक्षता के मूल्यों को बनाए रखेंगे।

यहां से शेयर करें