Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
‘ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी प्रणाल’ ‘ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी प्रणाल’

‘ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी प्रणाल’

ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह से आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक की निगरानी हर हाल में शुरू होनी चाहिए। आईटीएमएस परियोजना से जुड़े एफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड मोहित व प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव ने कैमरा इंस्टॉलेशन और तकनीकी प्रगति की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कैमरा इंस्टॉलेशन के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और विभागीय समन्वय से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 850 हाईटेक कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी। आईटीएमएस के तहत नॉन हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड और अवैध पार्किंग जैसे मामलों पर स्वत: कार्रवाई संभव होगी। इसके लिए मॉनिटरिंग भवन भी लगभग तैयार है, जहां से पुलिस और नगर निगम अधिकारी संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे। इसके अलावा, आॅटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को भीआईटीएमएस से जोड़ा जा रहा है, जिससे सिग्नल लाइटें ट्रैफिक के अनुसार खुद-ब-खुद नियंत्रित होंगी।
नगर आयुक्त ने कहा कि यह प्रणाली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी और नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगी।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें