Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं बख्शा जाएगा: जीडीए बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं बख्शा जाएगा: जीडीए

बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं बख्शा जाएगा: जीडीए

ghaziabad news जीडीए ने बुधवार को ग्राम दुहाई और सिकरी खुर्द में 23 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों में सड़क, बाउंड्रीवॉल और साइट आॅफिस को जमींदोज कर दिया।
जीडीए  प्रवक्ता रूद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग हो रही थी ,जिसमें खसरा संख्या 176 (ग्राम दुहाई, मुरादनगर),9000 वर्ग मीटर  भूमि पर अवैध निर्माण। और खसरा संख्या 105 (ग्राम दुहाई) ,4000 वर्ग मीटर  भूमि पर सड़क व प्लॉटिंग। खसरा संख्या 835 (ग्राम सिकरी खुर्द, मोदीनगर), 10000 वर्ग मीटर भूमि पर टाइल्स बिछाकर सड़क निर्माण व प्लॉटिंग कार्य किया गया था। बताया कि तीनों स्थानों पर बिना किसी स्वीकृति के प्लॉट काटे जा रहे थे और कॉलोनाइजर के जरिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का कार्य  किया जा रहा था।
प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना नियोजित मानकों के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से नहीं बख्शा जाएगा।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें