Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी ने सीएम योगी को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी ने सीएम योगी को

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर सॉलिड वेस्ट प्लांट स्थापना पर जताई आपत्ति

ghaziabad news नगर निगम को ग्राम मीरपुर हिन्दू, तहसील लौनी में 8.2650 हेक्टेयर भूमि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए हस्तांतरित किए जाने के निर्णय ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस फैसले का विरोध करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी बसंत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर इस निर्णय को  जनविरोधी बताया है और इसे जनहित में वापस लेने की मांग की है।
पत्र में ममता त्यागी ने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-5 के संयुक्त सचिव  कल्याण बनर्जी ने 21 अगस्त 2025 को जारी पत्र के माध्यम से मीरपुर गांव की 8.2650 हेक्टेयर भूमि को वैज्ञानिक पद्धति से क्लस्टर वेस्ट ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए नगर निगम को हस्तगत कराने की सहमति दी है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि यह निर्णय स्थानीय जनता के हितों की अनदेखी करते हुए लिया गया है। लोनी क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण, कूड़े के अंबार और अव्यवस्थित यातायात जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नगर निगम का कचरा यहां डंप किया जाना स्थानीय नागरिकों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन जाएगा।
ममता त्यागी ने सीएम योगी से आग्रह करते हुए लिखा है कि लोनी क्षेत्र की जनता पहले ही नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, और यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो यह उनके लिए साँसों पर संकट बन जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में हस्तक्षेप कर निर्णय पर पुनर्विचार करने और क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की अपील की है।
ममता त्यागी ने उठाई यह प्रमुख पांच आपत्तियां
1.लोनी क्षेत्र में पहले से ही फैला कचरे का अंबार और दूषित पर्यावरण
2. गाजियाबाद नगर निगम के 100-150 ट्रकों  का प्रतिदिन आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी।
3. स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर गहरा खतरा  मंडराएगा।
4. निर्णय में स्थानीय जन भावनाओं की अनदेखी।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें