Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग, 201 लीटर जल की कांवड़ लाने वाले अन्नू पहलवान का हुआ सम्मान – जय हिन्द जनाब Dadri News: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग, 201 लीटर जल की कांवड़ लाने वाले अन्नू पहलवान का हुआ सम्मान – जय हिन्द जनाब

Dadri News: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग, 201 लीटर जल की कांवड़ लाने वाले अन्नू पहलवान का हुआ सम्मान

Dadri News: हरिद्वार से गौ माता को समर्पित 201 लीटर जल की कांवड़ लाने वाले अन्नू पहलवान खेड़ी का गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने भव्य स्वागत किया। यह स्वागत गुरुवार रात पटवारी के बाग, दादरी विधानसभा क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर वेद नागर ने कहा कि गौ माता के सम्मान में इस तरह का परिश्रम अद्वितीय है और सरकार को ऐसे गौ भक्तों से प्रेरणा लेकर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना चाहिए। उन्होंने अन्नू पहलवान को गौ माता के लिए विश्व की सबसे बड़ी जल कांवड़ लाने वाला व्यक्ति बताया।
वेद नागर ने गौचर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर में प्राधिकरण अधिकारियों की मिलीभगत से हजारों करोड़ की गौचर भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि गायों के लिए गौचर भूमि सुरक्षित नहीं रही, तो बेसहारा गायों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बेसहारा गायों को सुरक्षित गौचर भूमि पर नहीं पहुंचाया गया, तो आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार रहें। इस मौके पर अशोक भाटी, बंटी गुर्जर, टोनी गुर्जर, विजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Dadri News: एनटीपीसी को मिले दो राष्ट्रीय सम्मान शिक्षा और कौशल विकास में दिया उत्कृष्ट योगदान

यहां से शेयर करें