Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: जन शिक्षण संस्थान ने पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश – जय हिन्द जनाब Dadri News: जन शिक्षण संस्थान ने पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश – जय हिन्द जनाब

Dadri News: जन शिक्षण संस्थान ने पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

Dadri News:  जन शिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध नगर, जो कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है, ने गुरुवार को विकासखंड जेवर के गांव दौला राजपुरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कावड़िया और एल.आर. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अकिल खान ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए गए।
वीरेंद्र कावड़िया ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, जल और वायु को प्रदूषण से बचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सके। मुख्य अतिथि अकिल खान ने भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया और पौधारोपण को पर्यावरण के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में संस्थान निदेशक वीरेंद्र कुमार, लेखाकार मौली जेकब, क्लर्क राधेश्याम, क्षेत्र सहायक ओमप्रकाश, सहित लाभार्थी गुलफाम अली, वसीम खान, संगीता और सम्मानित ग्रामीणजन शामिल रहे। कुल 116 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की|

Dadri News: गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग, 201 लीटर जल की कांवड़ लाने वाले अन्नू पहलवान का हुआ सम्मान

यहां से शेयर करें