Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सांसद अतुल गर्ग ने महामाया स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय सांसद अतुल गर्ग ने महामाया स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय

सांसद अतुल गर्ग ने महामाया स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय खेल स्पर्धा को लेकर की समीक्षा बैठक

Ghaziabad news  सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाए और आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधा सम्पन्न वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हो सके। सांसद अतुल गर्ग सोमवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा को लेकर जिला स्तरीय मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों से संपर्क कर आयोजन स्थल और तिथि सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र को निर्देशित किया गया कि वह निर्धारित स्थल पर जाकर खेलकूद प्रतियोगिता से जुउ्भ् व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी स्कूल और कॉलेजों में खेल प्रशिक्षक और प्रधानाचारियों को टीम के साथ सहयोग देने हेतु पत्राचार किया जाएगा।
बता दें कि सांसद खेल स्पर्धा जनपद स्तर पर 23, 24 एवं 25 दिसंबर 2025  को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना है।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, एनसीसी कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी लोनी, स्काउट-गाइड के अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Ghaziabad news

डीएलसी बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 45 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत

Ghaziabad news जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेडीवाई ) के अंतर्गत अल्पसंख्यक कल्याण तथा जनपद के विकास से जुड़े वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवीन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में लगभग 45 करोड़ रुपए  के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। अब इन्हें शासन से अनुमोदन मिलने के बाद केन्द्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जिला युवा कल्याण अधिकारी दो दिन में परियोजनाओं का डीपीआर यूपीपीसीएल से तैयार कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने सभी मिनी स्टेडियमों में सिन्थेटिक ट्रैक बनाने का निर्देश दिया, ताकि युवा प्रतिभाओं को बेहतर खेल प्लेटफार्म उपलब्ध हो।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने समिति को पूर्व में निर्मित और पूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवीन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया।
विधायक मन्जू शिवाच ने ग्राम तलहैटा और किल्हौड़ा रघुनाथुपर में भी मिनी स्टेडियम निर्माण कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर विधायक मोदीनगर, मन्जू शिवाच, सांसद अतुल गर्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
डीएलसी की बैठक में यह प्रस्ताव पास
विकास खंड भोजपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (लागत: 1225.89 लाख), विकास खंड मुरादनगर के पतला में ग्रामीण स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल (लागत: 492 लाख), विकास खंड लोनी के ग्राम पंचायत भनेड़ा खुर्द में परियोजना (लागत: 962 लाख),विकास खंड रजापुर के अटौर नगला में मल्टीपरपज हॉल (लागत: 492 लाख),विकास खंड रजापुर के ग्राम पंचायत मसूरी में मिनी स्टेडियम (लागत 92 लाख),विकास खंड भोजपुर के ग्राम पंचायत त्यौडी में मिनी स्टेडियम (लागत: 425 लाख) का प्रस्ताव पास किया गया है।
Ghaziabad news

मतदान केन्द्रों का निर्धारण सुविधाजनक हो:डीएम


Ghaziabad news जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की है।
उन्होंने सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि किसी मतदान स्थल या मतदान केन्द्र के निर्धारण में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह 16 नवम्बर 2025 तक लिखित रूप में कार्यालय में प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह आलेख्य सूची 10 नवम्बर 2025 से एक सप्ताह की अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के उपबंधों के अनुसार मतदान केन्द्रों के निर्धारण पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। किसी व्यक्त को अपनी आपत्तियां या सुझाव देना है कि तो वह जिलाधिकारी कार्यालय या उप-जिलाधिकारी,तहसीलदार कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि मतदान केन्द्रों का निर्धारण सुचारु और सभी मतदाताओं के लिए सुविधाजनक ढंग से किया जा सके।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें