Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
"नो पावर कट जोन" में आँख मिचैली खेल रही बिजली, उद्योगों पर सीधा असर – जय हिन्द जनाब "नो पावर कट जोन" में आँख मिचैली खेल रही बिजली, उद्योगों पर सीधा असर – जय हिन्द जनाब

“नो पावर कट जोन” में आँख मिचैली खेल रही बिजली, उद्योगों पर सीधा असर

Noida No Power Cut Zone: उत्तर प्रदेश में नो पावर कट जोन में आता है नोएडा, लेकिन यहाँ बिजली की व्यवस्था की गर्मी शुरू होने से पहले ही ध्वस्त होती दिख रही है। नो पावर कट जोन में बिजली आँख मिचैली खेल रही है। जिसका सीधा असर उद्योगों पर पड़ रहा है। कुछ उद्यमियों ने बताया कि उनके यहाँ ऐसी मशीनें हैं जो वहाँ 1 बार बंद हो जाए तो उन्हें शुरू होने में 10-15 मिनट लग जाते। पता चलता है कि बिजली कटी और फिर आई जब तक मशीन चालु होगी तब तक फिर से बिजली कट जाती है। जिससे उनके कारोबार पर सीधा सीधा असर पड़ रहा है। विद्युत विभाग बिल पूरा वसूल रहा है लेकिन जिस तरह से बिजली आ रही है, उससे भी लग रहा है कि नोएडा में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फेल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश में उद्योग ही उद्योग बढ़ते जाएँ लेकिन औद्योगिक नगरी नोएडा में उद्योगों की हालत विद्युत विभाग खस्ता कर रहा है। यूपी का शो विंडो नोएडा पावर कट से जूझ रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के आला अधिकारी बस यही कहते हैं कोशिश है कि बिना बिजली काटे सप्लाई दी जाए लेकिन सेक्टर 9 और 10 जो कि औद्योगिक सेक्टर माने जाते हैं। यहाँ आज सुबह यानी सोमवार से बार बार बिजली काटी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: गैंगरेप के आरोपी निकले भाजपा नेता, युवती को अकेले पाकर दिखाई दरिंदगी, अब पुलिस ने किया ये हाल

यहां से शेयर करें