Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला पुलिस के हत्थे चढा, ऐसे देता था लोगों को झांसा – जय हिन्द जनाब प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला पुलिस के हत्थे चढा, ऐसे देता था लोगों को झांसा – जय हिन्द जनाब

प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला पुलिस के हत्थे चढा, ऐसे देता था लोगों को झांसा

नोएडा। नोएडा के अलग अलग इलाको में कई कंपनियों के प्रोजेक्ट को अपना प्रोजेक्ट बताकर कामर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने व बेचने के नाम पर 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज को थाना सेक्टर-142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जालसाज पहले लोगों को पूरे विश्वास में लेता था फिर उनको कम दाम की प्रोपर्टी का लालच दिखाकर उनसे रुपये एठ लेता था।

थाना प्रभारी का बयान
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में रहने वाले एक शख्स ने 18 अक्टूबर 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि श्याम गौतम व विशनु गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम द्वारा नकली अलाटमेण्ट लेटर, फर्जी एग्रीमेंट के जरिये अन्य कंपनियों के प्रोजेक्ट को अपना बताकर बेचने व कामर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का अपराध किया है। उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त देवान्श शर्मा उर्फ श्याम गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम को भूटानी एल्फातथम के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त देवान्श शर्मा उर्फ श्याम गौतम द्वारा प्रॉपर्टी खरीदवाने व बिचवाने के नाम पर अपना व्यपार करके अपनी कंपनी के द्वारा लोगों को प्रभावित कर उनसे पैसे लेकर प्रोपर्टी न दिलाने तथा पैसे वापिस न करने का कार्य किया जा रहा था। वर्ष 2022 में अभियुक्त श्याम गौतम उर्फ देवांश शर्मा अपने भाई सह अभियुक्त विष्णु गौतम के साथ मिलकर एक व्यक्ति को प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 59 लाख रुपए की धोखाधडी की थी तथा प्रॉपर्टी भी नहीं दी गयी और पैसा भी वापस नहीं किया था। उन्होंने बताया कि दूसरे अभियुक्त विशनु गौतम की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा के लोग एक ही दिन में पी गए 42 करोड़ की शराब, कुछ युवा ग्लेरिया माॅल से व्हीलचेयर पर निकले 

यहां से शेयर करें