Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी सरकार की गिफ्ट डीड की स्कीम रही सफल, घरों के झगड़े खत्म, प्रोपर्टी का बटवारा सस्ता – जय हिन्द जनाब यूपी सरकार की गिफ्ट डीड की स्कीम रही सफल, घरों के झगड़े खत्म, प्रोपर्टी का बटवारा सस्ता – जय हिन्द जनाब

यूपी सरकार की गिफ्ट डीड की स्कीम रही सफल, घरों के झगड़े खत्म, प्रोपर्टी का बटवारा सस्ता

Uttar Pradesh Govt: स्टाम्प और पंजीयन विभाग की गिफ्ट डीड की स्कीम सफल रही है। इस स्कीम के तहत पारिवारिक संबंधों में प्रोपर्टी रजिस्टर्ड केवल 5000 रुपये में हो रहा है। इससे घरों के झगड़े कम हुए है। खास बात यह है कि परिवारों में सद्भाव बना रहे और बेटियों-बहन को भी प्रापर्टी में हिस्सा मिले, इसके लिए महज पांच हजार रुपये में गि डीड की योजना बेहद सफल रही इस योजना के तहत सरकार ने 30 करोड़ रुपये की स्टाम्प छूट महज एक साल में दी। वहीं उद्योग लगा के लिए महिला उद्यमियों को 1,4 करोड़ की स्टाम्प छूट का उपहार दिया। यह जानकारी स्टाम्प एवं पंजीकरण मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं, उद्यमियों और दिव्यांगों को भी बम्पर छूट के बाद सरकारी खजाना भरने में रिकार्ड कायम किया है। योगी सरकार के पिछले आठ वर्ष में स्टाम्प एवं पंजीयन की इंकम बढ़कर लगभग 3 गुना हो गई है। इस दौरान 30 नए निबंधन कार्यालय बने और 25 का निर्माण शुरू किया गया। 60 से अधिक दस्तावेजों की आनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की गई।
आनलाइन सेवाओं में वृद्धि
बता दें कि प्रदेश में नीतियों के सरलीकरण, आनलाइन सेवाओं में वृद्धि और सतत मॉनिटरिंग के इस्तेमाल का सीधा असर स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की इनकम पर दिखाई दिया। पिछले आठ वर्ष में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 54 हजार रुपये से बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो गई है। आय बढ़ने से प्रापर्टी खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है इसीलिए स्टाम्प से आय बढ़ी है। वर्ष 2016-17 में 28.25 लाख रजिस्ट्री हुई थीं, जो वर्ष 24-25 में बढ़कर 50.53 लाख हो गई।

 

यह भी पढ़े : EV के दीवाने हो रहे नोएडावासी, तीन महीने में 4500 से अधिक गाड़ियां हुई पंजीकृत

यहां से शेयर करें