Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
244 हिंदू जोडे का हुआ विवाह, 30 मुस्लिम जोड़ों का निकाह  244 हिंदू जोडे का हुआ विवाह, 30 मुस्लिम जोड़ों का निकाह 

244 हिंदू जोडे का हुआ विवाह, 30 मुस्लिम जोड़ों का निकाह 

सामूहिक विवाह योजना के तहत 274 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
Firozabad news : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास भवन प्रांगण स्थित उद्यान विभाग के नर्सरी प्रांगण में 274 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। 244 हिंदू जोड़ों का मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया। 30 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह पढ़ाया। जोड़ों के साथ आए रिश्तेदारों को भोजन कराने के साथ विदा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डाॅ.चंद्रसेन जादौन, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, एका नगर पंचायत की चेयरमैन गीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन ने कहा किसी गरीब के लिए उसकी बेटी बोझ न बने, इसके लिए सरकार ने खुद ही मुख्यमंत्री गरीब कन्या विवाह योजना के तहत विवाह कराने का फैसला लिया है। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है ।
Firozabad news
          इस मौके पर टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि शासन की ओर से 274 कन्याओं के हाथ पीले किए कराए गए हैं। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि सरकार बेटियों के हाथ पीले करा रही है, ताकि वह बेहतर जीवन गुजार सकें। अतिथियों ने सभी को आशीर्वाद देने के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कन्याओं को शृंगार किट, कपड़ों के साथ घरेलू प्रयोग का सामान दिया गया। इस दौरान डीएसटीओ एके दीक्षित, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार पांडेय, रजनेश कुमार, शिवकुमार कुशवाह, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष  प्रेम प्रकाश कुशवाह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन प्रेमस्वरूप पारस ने किया।
यहां से शेयर करें