Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 टैंकर व डीसीएम की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर घायल    टैंकर व डीसीएम की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर घायल  

 टैंकर व डीसीएम की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर घायल  

shikohabad news : आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से मछलियां लेकर कानपुर जा डीसीएम के चालक को नींद का झोंका आने से डीसीएम आगे जा रहे डामर से भरे टैंकर में घुस गई । हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद डीसीएम में भरी मछलियां एक्सप्रेस-वे पर बिखर गईं । हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा व थाना नगला खंगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया गया, जबकि एक्सप्रेस वे पर फैली मछलियों को एकत्रित कराकर एक्सप्रैस वे  को साफ कराया।
               रविवार की देर रात दिल्ली से कानपुर जा रही डीसीएम चालक प्रदीप निवासी मलावन जनपद एटा अपने क्लीनर विकास निवासी कस्बा व थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी दिल्ली से  मछलियां लेकर कानपुर जा रहा था। डीसीएम जब एक्सप्रेस वे के   64.300 किमी माइल स्टोन पर पहुंची, तभी अचानक डीसीएम चालक को नींद का झोंका आ गया। जिससे डीसीएम तेजगति से डामर से भरे हुए टैंकर में पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डीसीएम में लदी मछलियां एक्सप्रेस वे पर चारों तरफ बिखर गई। हादसे की सूचना पर पहुँची यूपीडा व थाना नगला खंगर पुलिस ने डीसीएम चालक के शव को केबिन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया । वही गंभीर रूप से घायल परिचालक को उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान यूपीडा के कर्मचारियों ने एक्सप्रेस-वे पर बिखरी मछलियों को साफ करवाया गया। हादसे की शिकार डीसीएम को टोल प्लाजा के पास खड़ा कर यातायात सुचारु कराया।
यहां से शेयर करें