Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
EV के दीवाने हो रहे नोएडावासी, तीन महीने में 4500 से अधिक गाड़ियां हुई पंजीकृत – EV के दीवाने हो रहे नोएडावासी, तीन महीने में 4500 से अधिक गाड़ियां हुई पंजीकृत –

EV के दीवाने हो रहे नोएडावासी, तीन महीने में 4500 से अधिक गाड़ियां हुई पंजीकृत

EV Sale Increase in Noida:  डीज़ल और पेट्रोल वाहन बीएस फ़ोर के चलने पर कभी भी रोक लग जाती है। दिल्ली एनसीआर में डीजल की गाड़ियां 10 साल और पेट्रोल की 15 साल चलाने की मियाद है। इसे देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की ओर रुख कर रहे हैं। नोएडावासी आज कल ईवी के दीवाने हो गए। बता दें कि पिछले तीन महीने में कई सौ करोड़ के इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल हुई हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, इस दौरान में यह अबतक का सबसे अधिक सेल है। एक जनवरी से 29 मार्च तक 4,698 वाहन पंजीकृत हुए। जिनको टैक्स में छूट भी मिली है।

एआरटीओ प्रशासन डा सियाराम वर्मा के अनुसार इस छूट का लाभ लेने के लिए अब सात माह का समय बाकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड संख्या में इन वाहनों की बिक्री होने की संभावना है। ई-वाहनों के पंजीकरण पर विभाग ने अबतक 42 करोड़ रुपये का टैक्स माफ किया है।

सीएनजी के बजाय ईवी पर जोर
टैक्स में मिल रही छूट की वजह से लोग सीएनजी के बजाय ई- ऑटो को तवज्जो दे रहे हैं। ऑटो के इलेक्ट्रिक होने पर इनपर परमिट संबंधित शर्तें भी लागू नहीं होती है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी अक्तूबर 2025 में समाप्त हो जाएगी।

 

यह भी पढ़े : नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की दिखावी तोड़फोड़: केवल किसानों पर कार्रवाई, फ्लैट बनाकर बेच रहे भू-माफियाओं पर मेहरबानी

यहां से शेयर करें