Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चर्चा का विषय क्यों बन रहा RWA चुनाव: 1 सितंबर को ही होगा सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए का चुनाव – जय हिन्द जनाब चर्चा का विषय क्यों बन रहा RWA चुनाव: 1 सितंबर को ही होगा सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए का चुनाव – जय हिन्द जनाब

चर्चा का विषय क्यों बन रहा RWA चुनाव: 1 सितंबर को ही होगा सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए का चुनाव

नोएडा । सेक्टर-11 RWA का चुनाव 1 सितंबर को होगा। ये जानकारी चुनाव अधिकारी पवन गोयल ने दी।
उन्होंने बताया कि तकरीबन 1 साल पहले हुए चुनाव में अंजना भागी पैनल से मात्र दो वोटो से जीत कर अंजना भागी अध्यक्ष पद पर तो जीत गई लेकिन बाकी अन्य सभी पदों पर उनका पैनल हार गया था। अध्यक्ष पर अन्य सदस्यों के साथ सहयोग न करने का आरोप लगा और एक बार फिर 1 सितंबर को सेक्टर 11 में चुनाव होने जा रहा है। चुनाव को रुकवाने के लिए अंजना भागी ने सुरजपुर कोर्ट में अपील की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कोई भी फैसला देने से इनकार कर दिया। कोर्ट में अगली तारीख 3 सितंबर मिली है, जिसमें यह फैसला होगा कि केस को खारिज करें या नहीं। इसके बाद अनुज गुप्ता व दिनेश कृष्णन पैनल में खुशी की लहर है।
अनुज गुप्ता का कहना है कि अंजना भागी हार के डर से चुनाव को रुकवाना चाहती थी ,लेकिन कोर्ट में उनकी नहीं चली। अनुज गुप्ता व दिनेश कृष्णन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए अनुज गुप्ता, महासचिव के लिए दिनेश कृष्णन, कोषाध्यक्ष पद पर एससी अग्रवाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए प्रदीप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पद पर संजय वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट के लिए विपुल कुमार शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर विनय मोहन गुप्ता और सतीश कुमार ने दावेदारी की है। जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए रामचंद्र, शैलजा सक्सेना, संदीप अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बलजीत रोहिल्ला, पारस सक्सेना, कुंवर सिंह, नितिन पांडेय, राहुल कुमार द्विवेदी और अमितेश राहुल ने नामांकन किया है।

 

यह भी पढ़े : ऊर्जा मंत्री बोले, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले

यहां से शेयर करें