Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ऊर्जा मंत्री बोले, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले – जय हिन्द जनाब ऊर्जा मंत्री बोले, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले – जय हिन्द जनाब

ऊर्जा मंत्री बोले, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले

Greater Noida:  उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले, आगामी गर्मी में विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, लोगों को बार-बार की ट्रिपिंग से मुक्ति मिले, इसके लिए विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर तत्परता से कार्य किया जाए। निमार्णाधीन उपकेंद्रों के निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाए। विद्युत की सुचारू आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को आगामी 04 महीने में दुरुस्त करें। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एवं दादरी सहित गौतमबुद्धनगर जिले की विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, विद्युत आपूर्ति, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति आदि की नोएडा में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का अनावश्यक सामना न करना पड़े, विद्युत कार्यों के लिए शटडाउन एक निश्चित समय पर लिया जाए और लोगों को पूर्व में ही इसकी  जानकारी भी दी जाय। उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही हमारे कार्यों का पैमाना है। लोगों को समय से विद्युत कनेक्शन दिया जाए और विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग आदि की समस्या है, वहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ ही, इन क्षेत्रों में विद्युत चोरी की आशंका के दृष्टिकोण अभियान भी चलाया जाए, जिससे कि विद्युत व्यवधान के साथ हो रही राजस्व की क्षति को भी रोका जा सके। उन्होंने विद्युत चोरी करने वाले वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बड़े बकाएदारों से बकाया वसूलने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) हरीश वंसल, अधीक्षण अभियंता राम नरेश सरोज, विवेक पटेल के साथ क्षेत्र के सभी अधिशाषी अभियंता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगेगा अलग-अलग उत्पादों का मेला, प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ नजर आएंगे हर जिले के मशहूर उत्पाद

 

यहां से शेयर करें