Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greatre Noida: हिम्मतः पुलिस एसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल पकड़ा अजगर सांप Greatre Noida: हिम्मतः पुलिस एसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल पकड़ा अजगर सांप

Greatre Noida: हिम्मतः पुलिस एसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल पकड़ा अजगर सांप

Greatre Noida:यूपी के ग्रेटर नोएडा से चैकाने वालील खबर सामने आई है। एक पुलिस एसआई ने अपनी जान की परवाह किये बगैर अजगर सांप का पकड़ लिया। दूसरे लोगों की जाच बचा ली। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के परी चैक पर खड़े ट्रक के केबिन में एक अजगर होने की खबर से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर डर गए, ट्रक चालक व परिचालक ने ट्रक से कूद भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर को किसी तरह ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। ट्रक के केबिन से निकलकर अजगर एक बाइक में घुस गया। कई घंटे की जदोजहद के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा।

यह भी पढ़े : Greater Noida: DPS की बस ने मजदूर को रौंदा, चालक बस समेत फरार

बीती रात परी चैक पर चालक व परिचालक ट्रक को सड़क किनारे कर बदहवास अवस्था में भागते नजर आए। लोगों ने जब उनसे पूछा क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि ट्रक के केबिन में एक बड़ा अजगर घुसा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना परी चैक चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चैकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों ने अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान अजगर ने कई बार पुलिस कर्मियों पर हमला भी किया।अजगर के तेवर को देखकर लोग उसके पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी अजगर को ट्रक के केबिन से बाहर निकलने में सफल हो सके। ट्रक से बाहर निकलते ही अजगर पुलिस कर्मियों के हाथ से छूटकर पास खड़ी बाइक में घुस गया। अजगर को बाइक से निकालने के लिए पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। कई लोगों ने अजगर को पकड़ते हुए वीडियो भी बनाई।

यहां से शेयर करें