Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Himachal: शिमला में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 32 लोग बहे Himachal: शिमला में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 32 लोग बहे

Himachal: शिमला में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 32 लोग बहे

Himachal:

Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आनी के निरमंड में दो जगह, कुल्लू के मलाणा, मंडी जिले के थलटूखोड़ व चंबा जिले में बादल फटे हैं। बादल फटने से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 53 लोग लापता हो गए हैं। यहां 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। डीसी ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 15/20 क्षेत्र के गांनवी गांव में देर रात करीब 11 बजे बादल फटा है। यहां पर कोई जानि नुकसान होने की सूचना नहीं है। लेकिन दो से तीन घर, खेत, बागीचे, स्कूल के भवन व अन्य नुकसान होने की जानकारी है।

Himachal:

जिला प्रशासन की ओर से डीसी शिमला मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि रामपुर के खनेरी अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मौके के लिए निकल गई है। समेज में एसडीएम रामपुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। समेज में लोगों को खड्ड से एनडीआरएफ के जवान निकाल रहे हैं।

एसपी और डीसी मौके पर पहुंचे
रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटा है। वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 32 लोगों के लापता होने की जानकारी है। इसके अलावा, शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है। मौके के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के निरमंड इलाके में बादल फटा है। इससे भारी नुकसान हुआ है। 20 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।

Himachal:

जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने के कारण हुए भारी नुकसान से आम जनजीवन प्रभावित होने का दुखद समाचार मिला है। लगातार हो रहे प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर विस्तृत बात कर जानकारी प्राप्त की और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकताओं से इस संकटपूर्ण समय में प्रदेशवासियों को मदद पहुंचाने की अपील की।

Himachal:

यहां से शेयर करें