Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi Rains: बारिश से डूबीं दिल्ली-NCR की सड़कें Delhi Rains: बारिश से डूबीं दिल्ली-NCR की सड़कें

Delhi Rains: बारिश से डूबीं दिल्ली-NCR की सड़कें, ओल्ड राजेंद्र नगर IAS कोचिंग में फिर भरा पानी

Delhi Rains:

Delhi Rains: नई दिल्ली। दिल्ली में और दिल्ली-NCR में भीषण बारिश हुई। बुधवार शाम को कहीं पर हल्की से मध्यम और कहीं मध्यम से भारी वर्षा दर्ज हुई। इसकी ही परिणाम है कि आज सुबह तक लोगों के घरों की गलियां नालियां बनी हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में देर शाम लगभग 7 बजे से मूसलाधार बारिश होनी शुरू हुई. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होती रही. बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया, जिसके चलते सड़कों पर यातायात मानो थम-सा गया. सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया.

Delhi Rains:

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां तीन घंटे में 119 मिमी वर्षा हुई। दिल्ली सरकार को 1 अगस्त (बृहस्पतिवार) के लिए स्कूल बंद ((Delhi Schools Closed) रखने का आदेश देना पड़ा।दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के पूर्वानुमान के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम के तहत सभी स्कूल 1 अगस्त को बंद रहेंगे। ओबेरॉय ने ‘एक्स’ पर लिखा राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के पूर्वानुमान को देखते हुए एमसीडी के सभी स्कूल कल, 1 अगस्त 2024 को बंद रहेंगे।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ओल्ड राजेंद्र नगर में बारिश के दौरान पानी भरने का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वाति लिखती हैं- “ये अभी ओल्ड राजेंद्र नगर के Rau IAS के पास के हालात हैं. तीन दिन पहले जो बेक़सूर छात्रों की प्रशासनिक हत्या हुई, उसके बाद फिर से वही हाल? अब भी नाले साफ न होने पे भी किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी?” मौके पर पहुंचे राजेंद्र नगर इलाके के विधायक ब्रजेश पाठक ने बताया कि यहां कई इलाकों का पानी यहां आता है. उन्होंने कहा कि यह इलाका एक कटोरी की तरह है. बारिश के चलते नाले पूरी तरह से भरकर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस समस्या का दीर्घकालीन समाधान निकालना होगा.

Delhi Rains:

पानी में डूबने से एक मासूम और महिला की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद बुधवार को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक महिला और उसका बच्चा पानी से भरे नाले में गिरकर डूब गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के प्रकाश नगर खोड़ा कॉलोनी निवासी तनुजा (22) और उसके बच्चे प्रियांश (3) के रूप में हुई। इसके अलावा दिल्ली के मल्कागंज वार्ड की सब्जी मंडी इलाके में कपड़े की दुकान की छत गिरने से अनिल गुप्ता नाम के शख्स की मौत हो गई।

यूपी में बारिश से 15 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई. राहत आयुक्त ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार को इसी अवधि तक 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें चंदौली में चार, बांदा और गौतमबुद्ध नगर में तीन-तीन, प्रयागराज में दो, प्रतापगढ़, गोंडा और इटावा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. बारिश से जुड़ी घटनाओं जैसे बिजली गिरने, डूबने और सांप काटने की वजह से यह मौतें हुई हैं.

Delhi Rains:

यहां से शेयर करें