Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लखनऊ से लेकर नोएडा तक, एक ही बारिश में पानी पानी हो गया पूरा सिस्टम – जय हिन्द जनाब लखनऊ से लेकर नोएडा तक, एक ही बारिश में पानी पानी हो गया पूरा सिस्टम – जय हिन्द जनाब

लखनऊ से लेकर नोएडा तक, एक ही बारिश में पानी पानी हो गया पूरा सिस्टम

उत्तर प्रदेश को तीन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयासों को उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पतीला लगा रही है। बीते दिन यानी बुधवार को एक ही तेज बारिश ने लखनऊ से लेकर नोएडा तक पूरे सिस्टम को पानी पानी कर दिया। एक तरफ लखनऊ विधानसभा में लबालब पानी भरा गया।

 

टुल्लु पंप और बाल्टियों की मदद से पानी बहार फेंका गया। हद तो उस वक्त हो गई जब लखनऊ नगर निगम के दफ्तर में भी पानी भर गया। इससे पता चलता है कि विकास कितना हो रहा है। नोएडा की बात करें तो यहाँ सड़कें तालाब में बदल गई। बरसात से पहले खुद नोएडा सीईओ लोकेश एम जगह जगह जाकर देख रहे थे कि व्यवस्था कैसी बनी हुई है। ताकि लोगों को बरसात में वॉटर लॉगिंग जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। ग्रेटर नोएडा में भी सड़के तालाब बन गई। प्राधिकरण की व्यवस्थाएँ पानी पानी सी लगने लगी। नोएडा सेक्टर 18 में जिसे नोएडा का दिल कहा जाता है इस कदर पानी भरा मानों की सड़क पर अब गाड़ी नहीं नाव चलाएं लेनी चाहिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिन एजेंसियों को व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी हैं वे उसे कितना निभा पा रही है।

 

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: बारिश से डूबीं दिल्ली-NCR की सड़कें, ओल्ड राजेंद्र नगर IAS कोचिंग में फिर भरा पानी

 

यहां से शेयर करें