Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लखनऊ में सड़क हादसा, साइकिल से जा रहे दो छात्रों को डीसीएम ने कुचला, दोनों की मौत लखनऊ में सड़क हादसा, साइकिल से जा रहे दो छात्रों को डीसीएम ने कुचला, दोनों की मौत

लखनऊ में सड़क हादसा, साइकिल से जा रहे दो छात्रों को डीसीएम ने कुचला, दोनों की मौत

लखनऊ। माल इलाके में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम छात्रों की मौत हो गई। दोनों साइकिल से सामान खरीदने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कक्षा 5 का छात्र कुंज (12) रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त प्रीत (9) के साथ साइकिल से दुकान की ओर जा रहा था। यूको बैंक के पास पहुंचते ही चोकर लदी एक डीसीएम ने पीछे से आकर दोनों को कुचल दिया। हादसे में डीसीएम का पहिया कुंज के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त प्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल प्रीत को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के परिवार आपस में पड़ोसी हैं, जिससे हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

आरोपी चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया गया है। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

फेरी लगाकर गुजर-बसर करता है परिवार

मृतक कुंज के पिता दीपक गुप्ता फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। परिवार में मां पूनम के अलावा भाई आदित्य, अंकुश और बहन शगुन हैं। कुंज शिव शक्ति सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था, जबकि प्रीत कक्षा 2 में पढ़ता था। बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: केरल विधानसभा ने CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया, SIR विवाद पर तीन माँगें

यहां से शेयर करें