Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में चल रहा था ट्रेड शो और लखनऊ में किसान करने लगे साइकिल की सवारी – जय हिन्द जनाब नोएडा में चल रहा था ट्रेड शो और लखनऊ में किसान करने लगे साइकिल की सवारी – जय हिन्द जनाब

नोएडा में चल रहा था ट्रेड शो और लखनऊ में किसान करने लगे साइकिल की सवारी

Lucknow Samajwadi Party: नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे। जिस वक्त ट्रेड शो चल रहा था। उस दौरान लखनऊ में नोएडा के किसान साइकिल की सवारी करने लगे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी ज्वॉइन कर ली। बताया जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर सुधीर चौहान काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन मंच के वो प्रवक्ता उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार यूपी सरकार से गुहार लगाई लेकिन सरकार ने उनकी नहीं सुनी। हालांकि नोएडा में किसानों का एक गुट नहीं बल्कि कई गुट हैं जो समस्याओं को लेकर समय समय पर आंदोलन करते नजर आते हैं। सुधीर चौहान भी उनमें से एक है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी ज्वॉइन कराई है। बताया जा रहा है कि सुधीर चौहान की पार्टी जॉइन करने के पीछे गढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा है। किसानों की समस्याओं की आड़ वो खुद को राजनीति में नई पहचान दिला रहे हैं।

नोएडा ये नेता रहे मौजूद

लखनउ में हुई प्रेस कान्फ्रेस में नोएडा के कई नेता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष डा आश्रय गुप्ता, सुनील चैधरी, दिनेश यादव, अजीम जैदी के साथ साथ दर्जनों नेता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: यमुना प्राधिकरण के स्टाल पर लगा रहा तांता, औद्योगिक विकास मंत्री हुए खुश

यहां से शेयर करें