Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आई लव मोहम्मद पर अखिलेश का बड़ा बयान, बीजेपी-पुलिस अपराधियों की तिगड़ी – जय हिन्द जनाब आई लव मोहम्मद पर अखिलेश का बड़ा बयान, बीजेपी-पुलिस अपराधियों की तिगड़ी – जय हिन्द जनाब

आई लव मोहम्मद पर अखिलेश का बड़ा बयान, बीजेपी-पुलिस अपराधियों की तिगड़ी

Akhilesh Yadav Press Conferences: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनउ में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी तरीके से रखी। सपा को किसानों की हितैषी बताया और कहा सरकार बनेगी तो सभी समस्याओं का हल होगा। वही आई लव मोहम्मद विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने आई लव मोहम्मद विवाद पर कहा कि ये बहुत सेंसटिव मामला है। हमें इसकी जड़ देखनी चाहिए, आजकल पुलिस अपहरण कर रही है. अपराधी पुलिस और बीजेपी एक हैं, ये तिगड़ी एक है। अपराधी, बीजेपी और पुलिस मिल कर लोगों को परेशान कर रही, सब आई लव यू कहें तो मामला शांत हो जाएगा।
जाति है इमोशनल कनेक्ट
वहीं योगी सरकार के जाति वाले फैसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि जाति हमारा पहला इमोशनल कनेक्ट है। जो आरक्षण है, वो जाति के आधार पर है। मंडल कमीशन की प्रस्तावना में यही चर्चा हुई, बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं। ये पीडीए की एकता से घबराए हुए हैं, इसलिए इधर उधर भाग रहे हैं। पीडीए कहां है, ये पीडीए के सवाल से घबराए हैं, जो हरिजन एक्ट है, वो उसी आधार पर बना है। जिसने गंगाजल से धुलवाया उस पर क्या एक्शन होगा, जिस मंदिर में मैं गया, उसे बीजेपी के लोग ने धुलवाया था। जब तक ये बात नहीं बताई जाएगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो पर कहा कि अमेरिका ने अभी टैरिफ लगाया, उसके लिए क्या फैसला लिया कोई बात सामने नहीं आई। सपा चीफ ने कहा कि सरकार को मदद करनी चाहिए, नोएडा में गांव का विकास कैसे हो, उसका अधिकार वापस करते हुए, उनको विकास से कैसे जोड़ा जा सकता है, सब प्रयास किया जाएगा।
नोएडा से बात इसलिए शुरू की
अखिलेश यादव ने कहा नोएडा से बात इसलिए शुरू की है कि क्योंकि वो दिल्ली का किनारा है। वहां दुनिया के तमाम लोग रहते हैं। लेकिन किसान जो हैं वहां, उनके साथ धोखा हो रहा है। विकास के नाम पर जमीन सिकुड़ रही है, किसान खुशहाली से दूर, साजिश कर के दबाव बना कर लोगों की जमीन छीनी जा रही, हम सर्कल रेट बढ़ा कर मदद करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में चल रहा था ट्रेड शो और लखनऊ में किसान करने लगे साइकिल की सवारी

यहां से शेयर करें