Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

loni news :  थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि दूसरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 22 तारीख को गौमांस से भरी बोलेरो बरामद हुई थी, जिसे यह छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग सड़क पर घूम रहे हैं। गोवंश का मांस दिल्ली सप्लाई किया करते थे।
एसीपी अंकुर विहार भस्कार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर के लाल बाग में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान देर रात पुलिस ने एक बाइक पर दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल को घुमाकर भगाने का प्रयास करने लगे। जिस कारण से मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद एक बदमाश फुरकान जो की मदिना गार्डन लोनी का रहने वाला है, उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश दीन मोहम्मद मदीना गार्डन लोनी का रहने वाला है, उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दीन मोहम्मद को लगी है। उसको भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से गोवंश को काटने के उपकरण, तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक 22 तारीख को यह लोग गौमांस से भरी हुई बुलेरो छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। यह दिल्ली भगाने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि इनका एक साथी राशीद और है। यह लोग क्षेत्र में घूमने वाले गोवंश का मांस दिल्ली में सप्लाई करते थे।

 

यहां से शेयर करें