Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आरसी क्रिकेट एकेडमी ने एमएसटी क्रिकेट एकेडमी को हराया आरसी क्रिकेट एकेडमी ने एमएसटी क्रिकेट एकेडमी को हराया

आरसी क्रिकेट एकेडमी ने एमएसटी क्रिकेट एकेडमी को हराया

Ghaziabad news  लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूनार्मेंट में बुधवार को आरसी क्रिकेट एकेडमी व एमएसटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच लीग मैच हुआ। मैच में आरसी क्रिकेट अकैडमी ने एमएसटी क्रिकेट एकेडमी को 20 रन से हराया। टॉस एमएसटी क्रिकेट एकेडमी ने जीता व आरसी किकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का कहा जिसने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 247 रन बनाए।
अरहान ने 76, आयुष ने 44 व आलोक वर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। निखिल पांडे, अक्षत चौधरी व अनिकेत ने 2-2 विकेट लिए। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएसटी क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन ही बना पाई। मुकुल कुमार ने नाबाद शतक 105 रन लगाया। अभिषेक राय ने 64 रन का योगदान दिया। मैन आॅफ द मैच अबीर सक्सेना ने 3 विकेट लिए और उन्हें आयोजक जोगेंद्र तोमर ने सम्मानित किया।

यहां से शेयर करें