Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ढाबे में लगी आग, गैस सिलेंडर को भी चपेट में लिया ढाबे में लगी आग, गैस सिलेंडर को भी चपेट में लिया

ढाबे में लगी आग, गैस सिलेंडर को भी चपेट में लिया

Ghaziabad news : थाना कविनगर के नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के सामने बने एक ढाबे में आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन आग ने ढाबे में रखे गैस सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस तो दूर हटती दिखाई दी, ढाबे के कर्मचारी ने सिलेंडर को बाहर निकाला। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गाजियाबाद नए रेलवे स्टेशन के सामने आरडीसी इलाके में संजय भोजनालय में अचानक आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग ने जल्द ही भोजनालय पर रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वहां बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
भोजनालय में काम करने वाले एक शख्स ने जहां सिलेंडर में आग लगी थी वहा से उसको बाहर निकाला।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया की भोजनालय में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है इस बात की जांच की जा रही है कि आप किन कारणों से लगी थी।

यहां से शेयर करें