Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority: किसानों का उग्र होने का ये है सबसे बड़ा कारण, अफसर हो रहे फेल Noida Authority: किसानों का उग्र होने का ये है सबसे बड़ा कारण, अफसर हो रहे फेल

Noida Authority: किसानों का उग्र होने का ये है सबसे बड़ा कारण, अफसर हो रहे फेल

Noida Authority। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 81 गांव के किसान समस्याओं के संबंध में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 6 नोएडा पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि जैसे ही किसान नोएडा प्राधिकरण के स्वागत कक्ष से पास बनवाकर अंदर पहुंचे, तभी भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को गांव असगरपुर सेक्टर 128 से फोन आया कि, नोएडा प्राधिकरण का दस्ता अतिक्रमण के नाम पर किसान की आबादी को तोड़ रहा है।

 

यह भी पढ़े : Northern Railway द्वारा क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

किसान की पीड़ा सुनकर भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान सभी किसानों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी भूलेख देवेंद्र प्रताप सिंह के केबिन में पहुंचे और भूलेख के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को अवगत कराया कि  किसानों का शोषण हो रहा ह और उसकी मूल आबादी को तोड़ा जा रहा है। ओएसडी देवेंद्र प्रताप ने कहा कि यह उच्च अधिकारियों का आदेश है। ओएसडी देवेंद्र प्रताप सभी किसानों को अपने साथ लेकर ओएसडी एमपी के पास पहुंच गए। किसानों ने अपनी पीड़ा ओएसडी एमपी सिंह को बतायी किसान दोनों ओएसडी की बातों से संतुष्ट नहीं हुए। किसान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से मिलने के लिए चल दिए, लेकिन वे भी अपने आॅफिस में मौजूद नहीं थे। जिससे किसान और भड़क गए और बोर्ड रूम के सामने ही धरने पर बैठ गए ।

यह भी पढ़े : Noida News: NTPC Office पर किसानों का धरना जारी,अधिकारियों के साथ वार्ता रही विफल

नोएडा प्राधिकरण के अंदर किसानों के धरना पर बैठ जाने की खबर जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई, तो किसानों को मनाने के लिए नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। जिसके बाद किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बोर्ड रूम में मीटिंग की। सुधीर चौहान ने मीटिंग में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री एवं दोनों ओएसडी से कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों का काम नहीं कर रहे हैं ,केवल किसानों को गुमराह करते हैं। किसान प्रत्येक दिन नोएडा प्राधिकरण आते हैं और मायूस लौट जाते हैं। काम नहीं होता, या तो किसानों के काम करना शुरू कर दो अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का ताला लगा होगा।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान ,मुनेश प्रधान, रवि प्रधान, गौतम लोहिया, रोहताश चौहान, प्रमोद त्यागी ,तरुण भाटी ,सोनू चपराना ,राजवीर चौहान, विमल त्यागी ,उमेश चौहान, कुलदीप, रोहित शर्मा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें