Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: पुलिसकर्मी अपराध व अपराधियो की सूचना एकत्र करे : लक्ष्मी सिंह Greater Noida News: पुलिसकर्मी अपराध व अपराधियो की सूचना एकत्र करे : लक्ष्मी सिंह

Greater Noida News: पुलिसकर्मी अपराध व अपराधियो की सूचना एकत्र करे : लक्ष्मी सिंह

Greater Noida News। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह  द्वारा ईगल मोबाईल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आधुनिक व तकनीकी रूप से दक्ष एवं सुदृढ बनाने हेतु ईगल टीम को एवं अन्य पुलिस शाखाओं के प्रभारियों को आधुनिकतम टैबलेट 261 वितरित करते हुए, 26 ईगल लेपर्ड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस मुख्यालय सूरजपुर से कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय  बबलू कुमार व पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा  सुनिति सिंह, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा  हृदेश कठेरिया व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कमिश्नरेट में अपराध व अपराधियों पर रोकथाम/सतत निगरानी व आपराधिक अभिसूचना संकलित करने तथा प्रभावी नियंत्रण रखे जाने के उद्देश्य से तैयार की गयी ईगल मोबाइल टीम को ब्रीफ करते हुए 26 ईगल मोबाईल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़े : Noida Authority: किसानों का उग्र होने का ये है सबसे बड़ा कारण, अफसर हो रहे फेल

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के समस्त थानों को और आधुनिक व तकनीकी रूप से दक्ष एवं सुदृढ बनाने हेतु प्रत्येक थाने पर थानाध्यक्ष, थाना कार्यालय, साईबर हेल्प डेस्क, ईगल मोबाइल, समस्त चौकी एवं हल्का प्रभारी हेतु आधुनिकतम टैबलेट (कुल 261) आवंटन किया गया है।   पुलिस कमिश्नर द्वारा  ब्रीफ किया गया कि कर्मी अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपराध व अपराधियो की सूचना एकत्र करें, डोजियर भरना, जेल से छुटकर व जमानत पर आये अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, सूचीबद्ध माफियाओं की कार्यशैली पर निगरानी रखना, माफियाओं के आय के स्त्रोत की सूचना रखना एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना संकल कर अपने थाना प्रभारियों व सहायक पुलिस आयुक्त को देते हुये डीसीआरबी कन्ट्रोल रूम को भी प्रेषित करेंगे।  जिससे अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अपराध व अपराधियों पर प्रहार किया जा सके।  नोडल अधिकारी पुलिस उपायुक्त अपराध को नियुक्त किया गया है।

यहां से शेयर करें