Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जेवर में एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि बेटियां भी रचेंगी इतिहास, 10 करोड़ की लागत से तैयार है कॉलेज – जय हिन्द जनाब जेवर में एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि बेटियां भी रचेंगी इतिहास, 10 करोड़ की लागत से तैयार है कॉलेज – जय हिन्द जनाब

जेवर में एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि बेटियां भी रचेंगी इतिहास, 10 करोड़ की लागत से तैयार है कॉलेज

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ज्यादातर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से अब जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ही नहीं बल्कि यहाँ की बेटियों के लिए भी जाना जाएगा। उनके पढ़ने के लिए अब कॉलेज तैयार हो चुका है। जिनको दूर दूर जाना पड़ता था और इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती थी मगर अब उनको पढ़ाई के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
दिसबंर 2019 में रखी थी आधारशिला
बता दें कि जेवर बांगर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से नया राजकीय कन्या महाविद्यालय तैयार हो गया है। इस कॉलेज की आधारशिला उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 7 दिसंबर 2019 को रखी थी। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने रविवार को महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग को जलापूर्ति और पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए निर्देश दिए। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग से शैक्षणिक कार्य जल्द शुरू करने को कहा।
विधायक ने बताया कि इस कॉलेज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है। आजादी के बाद से इस क्षेत्र की बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रही हैं। कॉलेज को इसी सत्र से शुरू करने के लिए विभाग और मुख्यमंत्री से चर्चा की जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा की पॉश सोसायटी महागुन मॉडर्न में चलेगा बुलडोजर, स्थानीय निवासियों उठा दी मांग

 

 

यहां से शेयर करें