Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दर्दनाक हादसाः 27वीं मंजिल से गिरकर दो भाईयों की मौत, आई सामने बिल्डर की लापरवाही – जय हिन्द जनाब दर्दनाक हादसाः 27वीं मंजिल से गिरकर दो भाईयों की मौत, आई सामने बिल्डर की लापरवाही – जय हिन्द जनाब

दर्दनाक हादसाः 27वीं मंजिल से गिरकर दो भाईयों की मौत, आई सामने बिल्डर की लापरवाही

Greater Noida। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 में स्थित एक बिल्डर साइट पर 2 भाईयों की मौत हो गई। ये दोनों यहां मजदूरी करते थे। मृतक गाजियाबाद के ढबारसी गांव के रहने वाले चचेरे भाई आमिर (19) और सुहेल (23) थे। बता दें कि शनिवार की देर रात को दोनों भाई 27वीं मंजिल पर अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। अचानक बिजली चली गई और मंजिल पर अंधेरा हो गया। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों भाई नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद बिल्डर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्योकि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सीधे सीधे उल्लंघन किया जा रहा था। इस मामलें में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नही मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। बिल्डर द्वारा आर्थिक मदद और नौकरी का आश्वासन देने के बाद ही परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सहमति दी।
थाना प्रभारी का बयान
दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: जेवर में एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि बेटियां भी रचेंगी इतिहास, 10 करोड़ की लागत से तैयार है कॉलेज

यहां से शेयर करें