Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए शराबियों के खिलाफ ये कार्रवाई कर रही यातायात पुलिस – जय हिन्द जनाब Noida News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए शराबियों के खिलाफ ये कार्रवाई कर रही यातायात पुलिस – जय हिन्द जनाब

Noida News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए शराबियों के खिलाफ ये कार्रवाई कर रही यातायात पुलिस

Noida News:  पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में सडक सुरक्षा के मध्य नजर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 16.12.2023 से 31.12.2023 तक यातायात पुलिस व थाना पुलिस अभियान चला रही है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 18.12.2023 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 09 स्थानों पर संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चैकिंग की गयी। इस दौरान 529 वाहन चालकों को चैक किया गया जिसमें 09 वाहन चालक नशे की स्थिति में पाये जाने पर वाहनों को सीजध्ई-चालान की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़े : Greater Noida News: ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज एसीईओ, ठौका जुर्माना, मलबा सड़क पर डालने वाले 10 आवंटियों पर भी लगाया जुर्माना

सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के दौरान यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा दिनांक 19.12.2023 को दादरी, तिलपता, कुलेशरा, परीचैक, सैक्टर 37, सैक्टर 59, माडल टाउन आदि स्थानों पर 845 वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

 

पुलिस ने किये चालान
1. बिना हेलमेट – 524
2. बिना सीट बेल्ट – 118
3. विपरीत दिशा – 493
4.नो पार्किग – 453
5. ओवर स्पीड – 189
अन्य – 4826
’कुल ई-चालान – 6603

यहां से शेयर करें