Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हरियाणा विधानसभा: आर्ट ऑफ लिविंग के मुखिया श्रीश्री रवि शंकर ने सिखाए निर्णय लेने के गुर हरियाणा विधानसभा: आर्ट ऑफ लिविंग के मुखिया श्रीश्री रवि शंकर ने सिखाए निर्णय लेने के गुर

हरियाणा विधानसभा: आर्ट ऑफ लिविंग के मुखिया श्रीश्री रवि शंकर ने सिखाए निर्णय लेने के गुर

 हरियाणा विधानसभा और हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार सुबह सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में विधायकों के लिए योगासन सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों विधायकों को ‘कुशल नेतृत्व और तनावमुक्त जीवन’ के गुर सिखाए। इस सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, विस उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा  समेत अनेक मंत्रियों और विधायकों ने योग के गुर सीखे। सत्र के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक मुखिया श्रीश्री रवि शंकर जी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। उन्होंने योग सत्र में शामिल प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक सुश्री पॉलोमी मुखर्जी, संतोष शर्मा और संदीप वासवानी ने किया।

यह भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा: एक ही गांव के मिले तीन चोर, 9 बाइक मिली, जानें पूरा मामला

 

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि योग हमारे जीवन का अनिवार्य अंग है। उन्होंने कहा कि योग दुनिया के लिए बेशक शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की राह हो, लेकिन भारतवासियों के लिए यह स्वास्थ्य के साथ-साथ राष्ट्र गौरव का भी विषय है। योगा फॉर ह्यूमैनिटी यानी ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है। यह थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के रूप में भी प्रतिनिधित्व करता है। यानी की संपूर्ण मानवता के लिए योग है। आर्ट ऑफ लिविंग भी वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर काम करने वाली संस्था है।

 

यह भी पढ़े : Greater Noida News: ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज एसीईओ, ठौका जुर्माना, मलबा सड़क पर डालने वाले 10 आवंटियों पर भी लगाया जुर्माना

 

योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे जीवन को पाने का तरीका है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। योग इतना प्रभावशाली है, जिससे न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। जनप्रतिनिधि हर वक्त लोगों के बीच में रहते हैं। इसलिए उन्होंने अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए योग अनिवार्य है। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन इसी भावना के साथ इस योग सत्र का आयोजन किया गया है।

योग सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, विस उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव समेत अनेक विधायक व विधान सभा के अधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें