Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Political: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा Political: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा

Political: हरियाणा में बदली सरकार, सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट समेत दिया इस्तीफा

Political:

Political: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा का गठबंधन टूट गया है। बस ऐलान बाकी है। माना जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

 चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा।

Political:

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। ऐसे में गठबंधन टूटने की चर्चाएं पुष्ट हो गई हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा की बुलाई इस मीटिंग में गोपाल कांडा समेत सभी निर्दलीय पहुंचे हैं। इस मीटिंग में अर्जुन मुंडा और तरुण चुग भी रहेंगे। चर्चा है कि मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाया जा सकता है। इसके बाद पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में किसी नए नेता का चुनाव होने की संभावना है।

वहीं सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी। इसी बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। सीएम मनोहर लाल से मुलाकात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बातचीत से मुझे ऐसा आभास हुआ था जजपा से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है।

वहीं नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात पर कहा कि हमने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था. सीएम के साथ बैठक में हमने निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। हालांकि हमने गठबंधन के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं की।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने से गठबंधन टूटा है। जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। इससे पहले देर शाम सीएम ने अपने आवास पर एक अनौपचारिक कैबिनेट बैठक भी ली थी। इसमें गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत कई मंत्री मौजूद रहे थे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी बैठक में थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला समेत जजपा का कोई मंत्री नहीं पहुंचा था।

Political:

यहां से शेयर करें