Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: जय शाह निर्विरोध चुने गए आईसीसी के अध्यक्ष Delhi News: जय शाह निर्विरोध चुने गए आईसीसी के अध्यक्ष

Delhi News: जय शाह निर्विरोध चुने गए आईसीसी के अध्यक्ष, एक दिसबंर से संभालेंगे पद

Delhi News:

Delhi News:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। वो एक दिसंबर 2024 से आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ग्रेग बार्कले वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा।

Delhi News:

जय शाह के निर्विरोध चयन के बाद आईसीसी ने कहा है कि वो इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। सिर्फ उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष बार्कले ने खुद को इस रेस से अलग कर लिया था। इस तरह 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बन जाएंगे। वहीं, जय शाह पांचवें भारतीय हैं जो आईसीसी अध्यक्ष बने हैं। शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी का नेतृत्व कर चुके हैं।

आईसीसी के अनुसार, अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा, “आईसीसी अध्यक्ष पद पर चुने जाने से मैं अभिभूत हूं। मैं वैश्विक क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व को संतुलित करना, नई तकनीक को अपनाने को बढ़ावा देना और हमारे प्रमुख कार्यक्रमों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। हमारा लक्ष्य क्रिकेट को और भी प्रसिद्ध बनाना है। हमारी कोशिश क्रिकेट को दुनियाभर में और पसंद कराना है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करना इस बात को दर्शाता है कि क्रिकेट का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।”

लद्दाख को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, गृहमंत्री अमित शाह ने साझा की जानकारी

Delhi News:

यहां से शेयर करें