Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
  दो दिवसीय टेसू झांझी गीत, नृत्य व उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन    दो दिवसीय टेसू झांझी गीत, नृत्य व उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

  दो दिवसीय टेसू झांझी गीत, नृत्य व उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

shikohabad news : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से नारी जागरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में दो दिवसीय टेसू झांझी गीत, नृत्य व उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मैनपुरी रोड स्थित संत जनू बाबा महाविद्यालय मांडई में किया गया , जिसमें साध्वी ब्रजरसिका ब्रज भारती किशोरी ( श्रीधाम वृंदावन ) के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी एवं राम लक्ष्मण भारती एण्ड बच्चा पार्टी म्यूजिकल ग्रुप व मनोज राजस्थानी हास्य कवि के द्वारा शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामकैलाश यादव एवं मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मनीष सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि उमेश चंद्र यादव, संस्था सचिव कौशल किशोर शर्मा एडवोकेट एवं डॉ. गीता शर्मा ने किया ।
shikohabad news
             इस दौरान सन्त जनू बाबा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह यादव ने कौशल किशोर शर्मा की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की । कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे सन्त जनू बाबा एजुकेशनल ग्रुप के एमडी  डॉ राम कैलाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विदेश में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के बढ़ रहे प्रभाव का गुणगान किया । वहीं मनीष सिंह चौधरी ने कहा कि आज के लोग टेसू झांझी को भूलते जा रहे हैं। लोक पर्व टेसू एकता का प्रतीक है । कार्यक्रम के मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए । कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र यादव ने किया । इस दौरान संस्था सचिव केके शर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर तथा शील्ड देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में शमशाद अहमद, पूर्व सभासद सुशील जैन, विमल कुमार निराला एडवोकेट, अनीता शर्मा, मीरा गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम दीक्षित, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
यहां से शेयर करें