Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कांग्रेस के भष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने जिला मुख्यालय कांग्रेस के भष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने जिला मुख्यालय

कांग्रेस के भष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन 

Firozabad news  : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के संयुक्त नेतृत्व में  कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय  सिविल लाइंस दबरई पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को दिया गया । धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है । झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना । 70 सालों में देश की जनता के पैसे को लूटने का सिर्फ कार्य किया है।
          महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि कांग्रेस की पहचान लूट और भ्रष्टाचार , देश का पैसा अपने जेब में भरना और कांग्रेसियों को मजबूत करना है। घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट और दलाली की गारंटी है।  ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, महापौर कामिनी राठौर , पूर्व विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा , मोहन देव शंखवार, लक्ष्मी नारायण यादव, चेयरमैन रंजना सिंह, अविनाश सिंह भोले, केके शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विजय सिंह, केशव फौजी, सीए अवधेश पाठक, रूपेश शुक्ला, विष्णु सक्सेना , सतीश यादव , हनुमंत बघेल , दीपक चौधरी , प्रमोद बघेल, लक्ष्मीकांत शुक्ल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
यहां से शेयर करें