Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम के सामने विधायक पंकज सिंह ने उठाई किसान-बायर्स की समस्या, जल्द मिलेगा स्थाई समाधान सीएम के सामने विधायक पंकज सिंह ने उठाई किसान-बायर्स की समस्या, जल्द मिलेगा स्थाई समाधान

सीएम के सामने विधायक पंकज सिंह ने उठाई किसान-बायर्स की समस्या, जल्द मिलेगा स्थाई समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों प्राधिकरण प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ जिले के तीनों विधायक के साथ बैठक की। इस बैठक में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सीएम से कहा कि आरडब्लयूए किसान और फ्लैट बायर्स काफी परेशान है और उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान निकालना चाहिए। पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अलग-अलग सेक्टर में ग्रुप हाउसिंग और गांव में पीने के पानी की गुणवत्ता खराब का मुद्दा भी उठाया।

यह भी पढ़े : Haryana News: जनता बेहाल, किसान कंगाल, सरकार के गुजराती मित्र मालामाल: कुमारी सैलजा

 

पानी में टीडीएस की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए स्थाई समाधान किया जाए। जिससे लोगों को बंद बोतल पानी पर निर्भर न रहना पड़े फ्लैट बायर्स की समस्या का स्थाई समाधान करने की जरूरत पर भी जोड़ दिया गया। जिससे खून पसीने की कमाई लगाकर यहां फ्लैट खरीदने वाले लोगों को भटकना न पड़े। फ्लैट बायर्स को उनका हक मिले और एक तरफ किराया तो दूसरी तरफ रेंट से भी उनको छुटकारा मिल सके। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सुनकर अफसर को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। हो सकता है कि लंबे समय से चली आ रही किसान और फ्लैट बायर्स की समस्या का स्थाई समाधान जल्द से जल्द अधिकारी निकाल दें।

यहां से शेयर करें