Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मणिपुर बयान पर राहुल गांधी का कटाक्ष , प्रधानमंत्री जी, यह मुद्दा देश के लिए शर्म की बात नहीं मणिपुर बयान पर राहुल गांधी का कटाक्ष , प्रधानमंत्री जी, यह मुद्दा देश के लिए शर्म की बात नहीं

मणिपुर बयान पर राहुल गांधी का कटाक्ष , प्रधानमंत्री जी, यह मुद्दा देश के लिए शर्म की बात नहीं

मणिपुर का मामला देशभर मे चर्चाओं का विषय बना है। 4 मई को सशस्त्र भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश फैल गया। कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि यह मुद्दा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ऐसा नहीं है कि यह देश के लिए शर्म की बात है…मुद्दा मणिपुर की महिलाओं को हुए अत्यधिक दर्द और आघात का है। उन्होंने आगे पीएम से हिंसा को तुरंत रोकने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े : मुरादाबाद-संभल रोड पर भीषण हादसा, चार की मौत

 

पीएम मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर अपनी पहली टिप्पणी में सोमवार को संसद सत्र से पहले मीडिया से कहा कि कुकी महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना किसी भी समाज के लिए शर्मनाक घटना है..यह किसने किया और कौन जिम्मेदार है यह एक अलग मुद्दा है लेकिन इसने हमारे देश को शर्मसार कर दिया है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कानून व्यवस्था सख्त करने की अपील करता हूं।श् चाहे वह राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या मणिपुर हो… एक महिला के सम्मान का मुद्दा सभी राजनीति से ऊपर है, इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्श्इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री ने यह बात कही है।आज केवल विश्वगुरु की अपनी स्व-निर्मित छवि की रक्षा के लिए।

यहां से शेयर करें