Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुरादाबाद-संभल रोड पर भीषण हादसा, चार की मौत – जय हिन्द जनाब मुरादाबाद-संभल रोड पर भीषण हादसा, चार की मौत – जय हिन्द जनाब

मुरादाबाद-संभल रोड पर भीषण हादसा, चार की मौत

मुरादाबाद में आज यानी बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद-संभल रोड पर एक बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा मैनाठेर थाना क्षेत्र में बघा गांव के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां पहुंचने से पहले ही 4 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़े : मणिपुर पर बोले पीएम, बेइज्जती पूरे देश की हो रही, संसद में हंगामा

बताया जा रहा है कि गर्मी होने की वजह से मजदूर सड़क किनारे खड़ी ट्राली की छाया में लेटे थे। तभी अचानक बेकाबू स्पीड से आई एक डीसीएम ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसीहरदोई से बड़ी खबर आ रही है। यहां 4 बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। यह गड्ढा गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी की खोदाई के कारण हुआ था। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था। गुरुवार सुबह बच्चे गड्ढे के पास गए थे। पैर फिसलने से चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। हादसा पचदेवरा के मैकपुर में कुरारी गांव हुआ था।

मैकेपुर के रहने वाले शब्बीर अली के दो बेटे सद्धाम (14) और अजमत (11) और उनके पड़ोसी शौकीन अली की बेटी खुशनुमा (12) और मुस्तकीम (10) घर से खेलने के लिए निकले थे। कुछ दूरी पर गड्ढे के पास एक बच्चे का पैर फिसल गया। इसके बाद एक-एक करके चारों बच्चे गड्ढे में गिर गए।

यहां से शेयर करें