Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पेटीएम मालिक की कठपुतली बनी पुलिस – जय हिन्द जनाब पेटीएम मालिक की कठपुतली बनी पुलिस – जय हिन्द जनाब

पेटीएम मालिक की कठपुतली बनी पुलिस

नोएडा। पेटीएम के मालिक विजय शेखर के भाई अजय शेखर की शिकायत पर पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर सोनिया धवन, उसके पति रूपेश व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर कई सवाल अभी बाकी है जिनके जवाब शायद ही पुलिस के पास हो। ऐसा लग रहा है कि पुलिस पेटीएम मालिक के हाथों की कठपुतली बन गई है।
जिस तरह से अजय शेखर पुलिस को घटनाक्रम बता रहे हैं, पुलिस ठीक वैसे ही जांच कर रही है। हालांकि सोनिया धवन के परिजनों ने डाटा लीक के मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि पेटीएम के मालिक अजय शेखर के ही एक रिश्तेदार ने डाटा लीक किया। जिसका कंपनी ने नाम तक नहीं लिया है। इसके अलावा कोलकाता में मौजूद एक आरोपी भी पुलिस गिरफ्त से
बाहर है।
सूत्रों के अनुसार पेटीएम मालिकों की भाजपा से नज़दीकियां है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अजय शेखर खुद को खासम खास बताते हैं। जिसके चलते पुलिस डाटा लीक के मामले में कंपनी प्रबंधन से पूछताछ करने में लाचार दिख रही है।

यहां से शेयर करें