Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बैंको को 23 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला आखिकार पुलिस गिरफ्त में आया बैंको को 23 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला आखिकार पुलिस गिरफ्त में आया

बैंको को 23 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला आखिकार पुलिस गिरफ्त में आया

नोएडा । थाना फेस वन पुलिस द्वारा एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर एवं फर्जी रूप से अलग-अलग व्यक्तियों की आईडी एवं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर बैंकों मैं फर्जी खाते खुलवाकर और धोखाधड़ी कर बैंकों से लोन लेकर बैंकों का लगभग 23 करोड़ की आर्थिक हानि पहुंचाने के मामले में फरार चल रहा था। इसके 8 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े : Noida Authority:200 करोड़ के एफडी घोटाले में लिप्त अधिकारियों की जांच हो: भूपेन्द्र जादौन

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस वन के थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे और उनकी टीम ने वांछित चल रहे मोहम्मद रफी उर्फ रफीक पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी ग्राम सेबी जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया है।  उसने पुलिस को बताया कि विभिन्न फर्जी नामों से आधार कार्ड बनाकर इन्हीं फर्जी नाम से पैन कार्ड बनाकर तथा आर ओ सी कंपनी रजिस्टर्ड कराकर विभिन्न लोगों के आधार कार्ड तथा पैन कार्ड इसी, तरह बनाकर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर उनके खोले गए खातों से फर्जी कंपनी के खाते में सैलरी के रूप में पैसे ट्रांसफर कराना। उसी धन से एटीएम से पैसे निकाल कर उन्हें उसी कंपनी के खाते में जमा कराना तथा 6,7 महीने सैलरी देने के बाद ऐसे खातों को लोन के लिए प्रयोग किया जाता था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बैंक लोन, गाड़ी खरीदना आदि फाइनेंस कराते थे और बैंकों का पैसा वापस नहीं करते थे,  पकड़े गए अभियुक्त और उनके साथियों ने लगभग 23 करोड़  की हानि विभिन्न बैंकों को पहुंचाई।  पुलिस इनके आठ साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया अभियुक्त फरार चल रहा था।

यहां से शेयर करें