Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेनो वेस्ट वासियों के लिए खुशखबरीः प्राधिकरण का साइट ऑफिस से शुरू,यहीं होगा सामस्याओं का समाधान ग्रेनो वेस्ट वासियों के लिए खुशखबरीः प्राधिकरण का साइट ऑफिस से शुरू,यहीं होगा सामस्याओं का समाधान

ग्रेनो वेस्ट वासियों के लिए खुशखबरीः प्राधिकरण का साइट ऑफिस से शुरू,यहीं होगा सामस्याओं का समाधान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। प्राधिकरण शुक्रवार यानी आज से टेकजोन फोर में बने दफ्तर को खोलने जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी अब इसी दफ्तर में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।  इस दफ्तर में मैनेजर व सीनियर मैनेजर स्तर तक के अधिकारी नियमित तौर पर बैठेंगे। सप्ताह में एक बार एसीईओ स्तर के अधिकारी भी बैठेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इस बाबत निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही सीईओ ने जनस्वास्थ्य विभाग को पालतू जानवरों के पंजीकरण के लिए ऐप को भी जल्द शुरू करने को कहा है।

यह भी पढ़े : बैंको को 23 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला आखिकार पुलिस गिरफ्त में आया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के साथ ही कई अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।  सीईओ ने साइट आॅफिस को शुक्रवार से ही शुरू करने के निर्देश दिए। इस में सीईओ व एसीईओ का दफ्तर, मीटिंग व वेटिंग रूम, तीन केबिन, रिकॉर्ड रूम और ट्वॉयलेट ब्लॉक बनाए गए हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां विकसित हो रही हैं। सेक्टर व गांव इससे अलग हैं। यहां तेजी से आबादी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में यह आबादी और बढ़ेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर नॉलेज पार्क फोर में बना है। दूर होने के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को प्राधिकरण के दफ्तर तक आने-जाने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए टेकजोन फोर में साइट आॅफिस बनाया गया है।  समीक्षा बैठक के दौरान एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ अमनदीप डुली, एसीईओ आनंद वर्धन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

ग्रेनो वेस्ट की शिकायतें निपटाने में होगी आसानी
इस बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि साइट आॅफिस के शुरू होने से ग्रेनो वेस्ट की शिकायतें निपटाने में आसानी होगी। इससे ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ ने पालतू जानवरोें के पंजीकरण ऐप को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। शुरू होने के बाद इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर को डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पर अपने पालतू जानवरों का पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये होगा। पंजीकरण होने से प्राधिकरण के पास पालतू जानवरों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा, जिससे वैक्सीनेशन अभियान को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी। अगर वे किसी को काटते हैं तो पता चल सकेगा कि वह वैक्सीनेटेड है या नहीं।  समीक्षा बैठक में सीईओ ने अस्तौली में लैंडफिल साइट के लिए ले आउट प्लान अतिशीघ्र फाइनल करने के निर्देश दिए। नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा के सीएंडडी वेस्ट प्लांट को अतिशीघ्र शुरू कराने को कहा है।

यहां से शेयर करें