Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य मकसद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य मकसद

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य मकसद

सरदार मंजीत सिंह का कॉलेज परिसर में मना जन्मदिन, मासूम बच्चों के खिले चेहरे, बोले
ghaziabad news  श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को सरदार मनजीत सिंह का जन्म दिन छोटी-बड़ी कक्षा के मासूम बच्चों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया।
कॉलेज के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने कहा कि जन्मदिन मानना तो एक बहाना है, असल में तो बच्चों के बीच में खुशियां बांटना ही उनका मकसद है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और छोटे -बड़े बच्चों को एक प्रेरणा के रूप में एकता भाईचारे के रूप में जन्मदिन की खुशियां बांटना है। सरदार मनजीत सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कॉलेज परिसर में एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सकें। पेड़ पौधे सिर्फ हरियाली तक सीमित नहीं,बल्कि हमारी जिंदगी में भी असर डालते हैं।

ghaziabad news

मनजीत ने बताया कि वह हर साल इसी तरह अपने कॉलेज में हर धर्म हर जाति के बच्चों को साथ लेकर काटते हैं। विकलांग बच्चों सहित कॉलेज के सभी बच्चों को इस खुशी में शामिल किया जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ खुशियां बांटना ही हमारा मकसद है। गुरु नानक देव के उद्देश्य को लेकर हम हर क्षेत्र में, गेम्स में राष्ट्रीय स्तर तक हमारे बच्चे खेलते हैं। बैंड में भी कॉलेज हमारा फर्स्ट आता है, पढ़ाई में भी हमारे बच्चे बहुत अच्छे नंबरों से पास होते हैं। फर्स्ट डिवीजन तक और कई बार प्रदेश में भी नंबर कॉलेज का आया है। कॉलेज का मकसद ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा देना है। गरीब बच्चे जो पढ़ते हैं, उनको बुक्स भी स्कूल की तरफ से बैग भी स्कूल की तरफ से और भी सुविधा स्कूल की तरफ से दी जाती रही हैऔर दी जाती रहेगी।
इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना रस्तोगी, अलका शर्मा, मुस्कान, गुरप्रीत कौर, हिना और रितिका का विशेष योगदान रहा।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें