Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Land For Jobs: पूछताछ के लिए ईडी दफतर पहुंची राबड़ी देवी – Land For Jobs: पूछताछ के लिए ईडी दफतर पहुंची राबड़ी देवी –

Land For Jobs: पूछताछ के लिए ईडी दफतर पहुंची राबड़ी देवी

जाॅब के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने बीते साल 18 मई को मामला दर्ज किया था। 18 अक्टूबर को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इस मामले में कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली में नौकरी के बदले जमीन मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुईं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़े : नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल ने दूधेश्वर बाबा का लिया आशीर्वाद

मालूम हो कि नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने बीते साल 18 मई को केस दर्ज किया था। 18 अक्टूबर को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इस मामले में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते उनके ओएसडी थे।

इस मामले में सीबीआई लालू यादव के बेटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी तीन बार पूछताछ कर चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी 68 वर्षीय राबड़ी देवी इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं। उधरं, लालू प्रसाद की बेटी सांसद बेटी मीसा भारती से भी हाल के दिनों में संघीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ की है। आरोप हैं कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राबड़ी देवी के पति लालू यादव जब रेलमंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में लोगों को नौकरी दिलाने के बदले उनसे जमीन ले ली थी। लालू यादव संयुक्त प्रजातांत्रिक गठबंधन-1 सरकार में 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे।

यहां से शेयर करें