Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Railway: अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करें सभी राज्य Railway: अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करें सभी राज्य

Railway: अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करें सभी राज्य: वैष्णव

Railway:

Railway: नयी दिल्ली /भोपाल: रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सभी राज्यों को सोमवार को प्रस्ताव किया कि वे अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करके सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें तो रेलवे उनसे अधिक से अधिक बिजली खरीदने के लिए तैयार है।

Railway:

रेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने वाले उद्यमियों को राज्य से अधिकतम संभव बिजली खरीदने का प्रस्ताव किया और कहा कि मध्य प्रदेश रेलवे को बिजली दे और रेलवे मध्य प्रदेश की सेवा करे। श्री वैष्णव ने भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन सत्र को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। इस मौके पर नीमच में बनने वाले 170 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र से रेलवे के लिए रिकार्ड सस्ती (2 रुपये 15 पैसे प्रति यूनिट की दर) से बिजली खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री वैष्णव ने नयी दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे ने वर्ष 2030 तक नेट जीरो यानी शून्य कार्बन उत्सर्जन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रेलवे ने तेजी से 97 प्रतिशत से अधिक ट्रैक का विद्युतीकरण कर लिया है और नये वित्त वर्ष 2025-2026 में शत प्रतिशत विद्युतीकरण कर लिया जाएगा।

Railway:

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रेलवे ने 1500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद के करार किये हैं। आज भी 170 मेगावाट का करार हुआ है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री श्री यादव से निवेदन करते हैं कि मध्यप्रदेश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं तो रेलवे खरीदने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि वह सभी राज्यों से भी निवेदन करेंगे कि वे पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जलविद्युत, आदि स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करें और सतत आपूर्ति के माॅडल पर दे सकें तो रेलवे स्वागत करेगी।

श्री वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेलवे की प्रगति का विवरण देते हुए कहा कि 2014 के पहले राज्य में 29 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछ पाते थे और अब साल में 223 किलोमीटर ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। इस साल बजट में मध्य प्रदेश के लिए रिकार्ड 14745 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 18000 करोड़ रुपये इंदौर मनमाड रेलवे लाइन के लिए, 3500 करोड़ रुपये भुसावल खंडवा खंड पर 3 एवं 4 लाइन बिछाने, प्रयागराज एवं मानिकपुर के बीच तीसरी लाइन बिछाने के लिए आवंटित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 अमृत स्टेशन विकसित किये जा रहे हैं। श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे मध्यप्रदेश में एक लाख चार हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। मध्यप्रदेश में 2456 किलोमीटर नये ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कि श्री अश्विनी वैष्णव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारथी बन कर देश के रथ को विकसित भारत की दिशा में ले जा रहे हैं।

दिल्ली में “मोहल्ला बसों” पर सीएम रेखा खींच सकती है लंबी रेखा, नाम का बदलने पर विचार

Railway:

यहां से शेयर करें