Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कर्नाटक में होंगे सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार – कर्नाटक में होंगे सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार –

कर्नाटक में होंगे सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

पांच दिन की मशक्कत के बाद अब कांग्रेस की उलझन दूर हो रही है। सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक सीएम के लिए अड़े डीके शिवकुमार आखिरकार पार्टी की बात मान गए। सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम और वे डिप्टी सीएम होंगे। देर रात 2 बजे सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीके से बातचीत की थी। इसके बाद ही वे डिप्टी सीएम पद के लिए तैयार हुए। 10 घंटे के बाद आज यानी गुरुवार दोपहर 12 बजे केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका औपचारिक ऐलान किया।

इससे पहले सुबह शिवकुमार ने कहा, श्मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव हैं और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं। पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।श् डीके के भाई और सांसद डीके सुरेश ने कहा कि मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं।

यह भी पढ़े : Land For Jobs: पूछताछ के लिए ईडी दफतर पहुंची राबड़ी देवी

 

दरअसल, डीके सीएम बनना चाहते थे, लेकिन आलाकमान पहले ही सिद्धारमैया का नाम तय कर चुका था। इस फैसले पर डीके को मानने के लिए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बीच कई दौर की बैठकें हुईं। हालांकि, इनमें कोई नतीजा नहीं निकला था।केसी वेणुगोपाल ने कहा, पिछले 3-4 दिन से हम कोशिश कर रहे थे कि सबमें सहमति हो जाए। डीके शिवकुमार ने राज्य के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर दी है। इसमें कोई शक नहीं है। शिवकुमार अध्यक्ष थे और सिद्धारमैया साथ थे। दोनों कर्नाटक में पार्टी के लिए बहुत बड़ा कद रखते हैं।

यह भी पढ़े : नवनिर्वाचित महापौर सुनीता दयाल ने दूधेश्वर बाबा का लिया आशीर्वाद

दोनों बहुत काबिल हैं। हमने हाईकमान से बात की, इन सभी लोगों से बातचीत की। सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा बाकी वरिष्ठ नेता भी मौजूद हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फैसला लिया। उन्होंने मुझसे कहा कि आप यह आदेश मीडिया के जरिए कर्नाटक की जनता को बताइए। उन्होंने फैसला किया है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी सीएम होंगे। वह लोकसभा चुनाव तक पीसीसी अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

यहां से शेयर करें