Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: शिवनादर यूनिवर्सिटी में खूनी खेल, दो छात्रों की मौत – Greater Noida: शिवनादर यूनिवर्सिटी में खूनी खेल, दो छात्रों की मौत –

Greater Noida: शिवनादर यूनिवर्सिटी में खूनी खेल, दो छात्रों की मौत

Greater Noida: थाना दादरी क्षेत्र के शिवनादर यूनिवर्सिटी में खूनी खेल हुआ है। इस दौरान दो छात्रों की मौत हो गई। एक की हत्या हुई जबकि दूसरे ने खुदकुशी की। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने यूनिवर्सिटी में ही पढने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली है। शिवनादर यूनिवर्सिटी में आज दोपहर बाद अमरोहा के रहने वाले एक छात्र ने अपनी साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद छात्र ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े : कर्नाटक में होंगे सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

 

जानकारी के अनुसार छात्र और छात्रा के बीच दोस्ती थी । एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शिवनादर यूनिवर्सिटी में बीए सोसलॉजी के थर्ड ईयर के छात्र अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोंगढ़ माफी थाना मंडी धानौरा जनपद अमरोहा तथा बीए सोसालॉजी थर्ड ईयर छात्रा के बीच दोस्ती थी। दोनों कॉलेज के हॉस्टल में ही रहते थे। आज दोहपर यानी गुरूवार को दोनों हॉस्टल से डाईनिंग हॉल में आए। दोनों में आपस में बातचीत हुई। इसके बाद अचानक अनुज ने पिस्टल से लडकी के सीने में दो गोली मार दी। घायल लडकी को यूनिवर्सिटी के एम्बुलेंस से यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने के बाद अनुज हॉस्टल के कमरा नं0-328 में गया जहां उसने अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार ली। यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया है।दोनों मृतक छात्रों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है ।

यहां से शेयर करें