Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन – Delhi में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन –

Delhi में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों में प्रति यूनिट चार्जिंग लागत दुनिया में सबसे कम होगी। केजरीवाल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों और बस डिपो आदि पर 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जायेंगे। गुरुवार को बिजली मंत्री आतिशी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की।

इस मौके पर बिजली मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग और डीटीएल सक्रियता के चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करें और अप्रैल के अंत तक 50 तथा जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाई जाए और टाइमलाइन का पालन करते हुए काम पूरा किया जाए।

यह भी पढ़े: Delhi News:जहांगीरपुरी में शोभायात्रा से पहले बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली पिछले सालों में देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल के रूप में उभरी है। इस दिशा में दिल्ली में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए हम शहर भर में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। जहां प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम होगी और लोगों को ईवी चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट 3 रुपए से भी कम खर्चने होंगे।

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि दिसम्बर 2022 में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही, जो देश में सर्वाधिक है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में स्थापित किए जा रहे ये सभी चार्जिंग स्टेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है। इसके लिए पिछले साल सरकार ने इस क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा टेंडर किया था।

यहां से शेयर करें