Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News:जहांगीरपुरी में शोभायात्रा से पहले बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी – Delhi News:जहांगीरपुरी में शोभायात्रा से पहले बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी –

Delhi News:जहांगीरपुरी में शोभायात्रा से पहले बैरिकेडिंग, ड्रोन से निगरानी

Delhi News:। उत्तर पश्चिमी जिले के तनावग्रस्त क्षेत्र जहांगीरपुरी सहित कई इलाकों में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। हालांकि यह यात्रा पूरी सुरक्षा के बीच निकाली गई। इस संबंध में बुधवार देर रात आदेश जारी किए गए थे। इस शोभायात्रा के लिए पुलिस ने आयोजकों को कुछ गाइडलाइन बताई थी। साथ ही अपनी ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसमें जमीन पर जहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, वहीं यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए आसमान से भी नजर रखी गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने आयोजकों को साफ संदेश दिया कि यात्रा किसी हाल में उन स्थानों से नहीं गुजरेगी, जहां पहले से धारा 144 लगी है या फिर वह इलाके संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने आयोजकों द्वारा बताए गए यात्रा मार्ग में कई जगह थोड़े बहुत बदलाव भी किए।

यह भी पढ़े: आबकारी घोटाला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, सीबीआई को नोटिस

बीती देर रात पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया था कि जहांगीरपुरी में भले ही शोभा यात्रा निकालने की मंजूरी दी गई है, लेकिन यह यात्रा पुलिस के पहरे में निकलेगी। दो दिन पहले विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। इस पत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यात्रा का रूट चार्ट मांगा था। इसके बाद जरूरी संशोधन और सुझाव के साथ दिल्ली पुलिस ने अपनी मंजूरी दी। पुलिस के मुताबिक यात्रा को उन्हीं मार्गों से निकालने की मंजूरी दी गई है, जहां रास्ते में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान ड्रोन से भी नजर रखी गई। इसके साथ मंगोलपुरी, तिलक नगर व अन्य इलाकों में भी शोभायात्रा निकाली गई।

यहां से शेयर करें